सुपरमून, पूर्ण चंद्र ग्रहण और रेड ब्लडी मून



• जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा क्रम से एक सीधी रेखा में आ जाती है तो इस खगोलीय परिघटना  को चंद्र ग्रहण करते हैं।


• कल 26 मई 2021 को सुपरमून,, पूर्ण चंद्र ग्रहण और रेड ब्लड मून एक साथ दिखाई देगा।


 सूर्य की किरणों को पृथ्वी द्वारा चंद्रमा तक पहुंचने से पूर्णता अवरुद्ध कर देने की स्थिति को पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है।


 खगोल विज्ञान में इस प्रकार के संरेखण यानी तीन या अधिक खगोलीय पिंडों को एक सीधी रेखा में आने की स्थिति को सीजिगी (Syzygy) कहा जाता है जिसका लैटिनअर्थ है- एक साथ जुड़ा हुआ


• पूर्ण अथवा आंशिक चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा (Full Moon) के दिन ही देखा जाता है।


• पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका सहित अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ क्षेत्रों में भी इस पूर्ण चंद्रग्रहण को देखा जा सकता है


• यह भारतीय समयानुसार दोपहर के 2:17 से शाम के 7:19 के बीच दिखेगा।


• भारत में पूर्ण चंद्र को नहीं देखा जा सकेगा किंतु आंशिक चंद्रग्रहण को कोलकाता सहित देश के कुछ उत्तर-पूर्वी हिस्सों में चंद्रोदय के पश्चात देखा जा सकता है।


 चंद्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। इस दौरान  एक समय पृथ्वी के सबसे निकट आ जाने पर वह सुस्पष्ट और आकार में बड़ा दिखा दिखता है। इस स्थिति को सुपरमून (Super Moon) कहा जाता है।


• पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पृथ्वी पूरी तरह पृथ्वी की छाया में होता है तो सूर्य की परावर्तित लाल किरणों के कारण वह लाल दिखाई पड़ता है जिसे रेड ब्लड (Red Moon) मून कहते हैं।


• बता दें  कि पिछला पूर्ण चंद्रग्रहण 21 जनवरी 2019 को देखा गया था। 


• नासा के अनुसार 2022 में दो पूर्ण चंद्र ग्रहण- 16 मई और 8 दिसंबर को दिखाई देगा।

Some Useful Important Links 

Join WhatsApp Group
Click Here
Join Telegram Channel
Click Here
Download Handwriting Notes
Click Here
Download Application
Click Here
Gov & Private Job Latest Update
Click Here

Post a Comment

Previous Post Next Post