लंबे समय के बाद होमगार्ड विभाग ने 30000 महिलाओं की भर्ती की चल रही तैयारी
कोरोना के भयावह स्थिति के बाद 2021 में होमगार्ड विभाग में 30000 महिला कर्मियों की भर्ती की तैयारी चल रही है। होमगार्ड विभाग की भर्ती का प्रस्ताव शासन कर रही है और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जल्दी इस पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि होमगार्ड विभाग में पिछले काफी समय से बड़े पैमाने पर पद खाली है। इन पदों को महिलाओं से भरने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जबकि बड़ी संख्या पुरुषों की है परंतु महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सरकार के मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर इन पदों को महिलाओं से भरने का विचार किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण भी हो चुकी है। जबकि होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। मौजूदा समय में लगभग 86000 होमगार्ड की बहुत कम में है। हर साल 3 से 4000 होमगार्ड रिटायर हो रहे हैं जबकि हर साल होमगार्ड की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। होमगार्ड विभाग में लंबे समय से भर्ती भी नहीं हुई है जिससे आम जनता को अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में होमगार्ड विभाग की ओर से पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है बल्कि इन पौधों को महिलाओं के द्वारा भरने पर भी विचार किया जा रहा है।