कांस्टेबल के 4438 पदों के लिए आवेदन सितंबर में
राजस्थान पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर कॉन्स्टेबल के 4338 पदों पर भर्ती जल्द शुरू की जाएगी। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय को अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद PHQ भर्ती सेल कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि सितंबर मध्य तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए कहा जाएगा। उम्मीद है राजस्थान पुलिस इस संबंध में जल्दी विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर देगा।
पुलिस मुख्यालय की ओर से हाल ही में 5438 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। प्रस्तावना के अनुसार राज्य बजट 2021 - 22 के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की क्रम में वित्त वर्ष 2021 - 22 के दौरान राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4438 रिक्त पद और वर्ष 2022 के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 4000 से अधिक जवानों को विभिन्न भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा की जाएगी। यह परीक्षा भी ऑफलाइन ही चार से छह पारियों में की जाएगी। इसका जिम्मा ADG विनीता ठाकुर व MP ममता गुप्ता पर ही होगी। इनके नेतृत्व में ही 5438 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। भर्ती में सबसे ज्यादा पद जयपुर कमिश्नरेट से भरे जाएंगे।
अभ्यार्थियों को सलाह है कि भर्ती प्रक्रिया, आवेदन शुल्क व शैक्षिक योग्यता के लिए राजस्थान पुलिस वेबसाइट पर जारी किए अधिकारी नोटिफिकेशन का इंतजार करें। राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी होता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी विस्तृत जानकारी मिलेगी। सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार राजस्थान पुलिस में आगामी 2 वर्षों में पुलिस कांस्टेबल की 8438 पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021 - 22 और वर्ष 2022 - 23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
2019 में 5505 केवल पदों के लिए आए थे 17 लाख आवेदन
इससे पहले 2019 में राजस्थान सरकार ने कॉन्स्टेबल के करीब 5500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी जिसके लिए 1700000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 2019 की भर्ती के अनुसार सबसे पहले आवेदकों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। उसके बाद एक निर्धारित कटऑफ के अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन की आयोजित किया जाता है।
✒ Official Website- Click Here
Some Useful Important Links |
---|
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Download Handwriting Notes | Click Here |
Download Application | Click Here |
Gov & Private Job Latest Update | Click Here |