Teachers Day 2021


समाज को आकार देने में, सभ्य और स्वस्थ व्यवहार देने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षक दिवस मनाकर छात्र अपने शिक्षको और उनके जीवन के मार्गदर्शको का आभार जताते हैं। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को भारत में टीचर्स डे मनाया जाता है। छात्र को जीवन में शिक्षक का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। माता पिता के बाद गुरु ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। विश्व भर में अलग-अलग दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मनाया जाता है। शिक्षक दिवस पर वहां कार्यरत शिक्षको और सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित व्यक्त किया जाता है। इस साल विश्व शिक्षक दिवस की थीम 'टीचर्स: लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर' है। कुछ देश में तो शिक्षक दिवस पर अधिकारिक छुट्टी की घोषणा की जाती है। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी नामक ग्राम में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। स्वयं राधाकृष्णन ने छात्रों से अपने जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसका कारण भारत में शिक्षकों के महत्व को बढ़ा देना था। वह बचपन से ही पढ़ाई के बहुत शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे। राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ था।


Teachers Day 2021 Important Questions Quiz

प्रश्न- एक प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

 उत्तर - 5 सितंबर


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से कब सम्मानित किया गया था?  

उत्तर- 1954


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किस वर्ष प्रतिष्ठित टेंपलटेन पुरस्कार से सम्मानित किया गया? 

उत्तर- 1975


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नाइटहुड की उपाधि से कब सम्मानित किया गया था? 

उत्तर- 1931


प्रश्न- किस वर्ष डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था? 

उत्तर- 1948


प्रश्न- विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है? 

उत्तर - 5 अक्टूबर


प्रश्न- 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अलावा कौन सा दिवस मनाया जाता है? 

उत्तर- अंतरराष्ट्रीय चैरिटी दिवस


प्रश्न- भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन थे?

उत्तर-  मदर टेरेसा


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कब हुआ था ?

 उत्तर - 5 सितंबर 1888 


प्रश्न- इस वर्ष डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की कौन सी जयंती मनाई गई? 

उत्तर - 133वीं


प्रश्न- राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पहली बार कब मनाया गया था? 

उत्तर- 1962


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के कौन से उपराष्ट्रपति थे? 

उत्तर- पहले


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन कब से कब तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे?

उत्तर- 1962 से 1967 तक


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के कौन से राष्ट्रपति थे? 

उत्तर- दूसरे


प्रश्न- भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर लगातार दो बार कौन थे?

 उत्तर- डॉ एस राधाकृष्णन


प्रश्न- भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति कौन थे? 

उत्तर- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन


प्रश्न- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से कब सम्मानित किया गया था? 

उत्तर- 1954

Post a Comment

أحدث أقدم