NTSE Application Form 2021 | NTSE 2021 Registration | NTSE Syllabus 2021 Class 10

 

NTSE Application Form 2021

✔ रजिस्टर्ड स्कूलों का वेरिफिकेशन- 09 नवंबर, 2021 से 24 नवंबर, 2021 

✔ आवेदकों का ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पेमेंट- 12 नवंबर, 2021 से 12 दिसंबर, 2021 

✔ ऑनलाइन एप्लीकेशन का स्कूल से ऑनलाइन अप्रूवल- 17 नवंबर, 2021 से 14 दिसंबर, 2021 

✔ ऑनलाइन प्रवेश पत्र प्राप्त करना- 06 जनवरी से 16 जनवरी 2022

✔ परीक्षा तिथि- 16 जनवरी, 2022

✔ प्रारंभिक परीक्षा स्टेज 1 की औपबंधिक उत्तर कुंजी अपलोड की तिथि- 21 जनवरी, 2022

✔ उत्तर कुंजी विदर्थियों की आपत्तियां दर्ज कराने की विधि- 1 फरवरी 2022


NTSE 2021 Registration

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार (SCERT) ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 (NTSE)  की तिथि जारी कर दी है। एससीईआरटी की मानें तो एंटी प्रारंभिक परीक्षा 16 जनवरी 2022 को ले जायेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर से शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर तक लिया जाएगा। छात्र अपना आवेदन स्कूल के माध्यम से करेंगे। 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों को शामिल होने का मौका मिलता है। अंतिम रूप से चयनित छात्रों को NCERT द्वारा सालाना ₹12000 की छात्रवृत्ति की 11वीं से पीएचडी तक मिलता है। इस में CBSE, ICSE, मदरसा बोर्ड, संस्कृत शिक्षा और बिहार बोर्ड के छात्रों को आवेदन करने का मौका मिलता है। प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकोंं की होगी। मानसिक योग्यता परीक्षा 100 अंकों.की होगी। SCETRT के निदेशक विजय कुमार हिमांशु ने बताया है कि सामान्य छात्र के लिए 150, SC. ST कोटि के लिए ₹75 शुल्क लगेगा। वर्ष 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले स्कूलों को रजिस्ट्रेशन कराए जाने की आवश्यकता नहीं है। DEO अब्दुल सलाम अंसारी ने बताया है कि परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में बनाए जाएंगे।


NTSE Syllabus 2021 Class 10

सामान्य को 120 व नेत्रहीन को 150 मिनट का समय , प्रारंभिक परीक्षा दो स्तरों पर संपन्न होगी। पहले में मानसिक योग्यता परीक्षा (मैट) होगी। इसमें 1 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए सामान्य को 120 मिनट और नेत्रहीन दिव्यांग के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वही शैक्षिक योग्यता परीक्षा (सैट) दूसरी पाली में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक संपन्न होगी। सैट में सभी प्रश्नों की संख्या और मार्क्स मेट की तरह ही होगी। परीक्षा के लिए कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है। प्रश्न नौवीं और दसवीं की सिलेबस पर आधारित होंगे। मानसिक योग्यता परीक्षा में तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण, शाब्दिक और अशाब्दिक से  संबंधित प्रश्न और शैक्षिक योग्यता  के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, इतिहास, राजनीति से सवाल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post