Important GI Tag List | महत्वपूर्ण भौगोलिक सकेंत

नमस्कार दोस्तों (Dear Friends), 

स्वागत है आपका अपने एजूकेशन वेबसाइट AkashPal.com 


जैसा कि आप जानते है सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स के प्रश्न लगभग 6-7 आ जाते है उनमें से एक प्रश्न या टॉपिक GI TAG से संबंधित भी हाल फिलहाल की काफी परीक्षा में पूछा गया है। जीआई एक विशेष प्रकार का टैग है जोकि विभिन्न राज्यों की खाद्यान्न वस्तुओं को मिलता है वर्ष 2021 व 2022 की सभी जीआई टैग की हम चर्चा करेंगे


GI TAG List 2021 & 2022 in Hindi का संपूर्ण पीडीएफ हम उपलब्ध करायेंगे उससे पहले आगामी परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न बताएं जा रहे है इन सभी प्रश्नों को अपनी कॉपी मे नोटबुक कर लें।


Important GI Tag List | महत्वपूर्ण भौगोलिक सकेंत

करंट अफेयर्स मे सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक जीआई टैग होता है, इस टॉपिक से परीक्षा में 1-2 प्रश्न देखने को मिल जाता है। वर्ष 2019 से 2022 तक की विभिन्न खाद्यान्न वस्तुओं को मिले जीआई टैग की हम चर्चा करेंगे। GI Tag की सभी लिस्ट की पीडीएफ आप नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हो। 


प्रश्न:- हाल ही में भारत के किस राज्य के कोविलपट्टीक कदलाई मितई को जीआई टैग दिया गया है?

उत्तर- तमिलनाडु


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य की कन्याकुमारी लोंग को जीआई टैग प्रदान किया गया?

उत्तर- तमिलनाडु


प्रश्न:- हाल ही में भारत के किस राज्य के हाथी मिर्च और तामेंगलोंग संतरे को जीआई टैग से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- मणिपुर


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य के नागा खीरे (मीठा खीरा) को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- नागालैंड


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य के सफेद प्याज को जीआई टैग प्रदान किया गया?

उत्तर- महाराष्ट्र


प्रश्न:- जीआई टैग (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग) एक्ट भारत में कब से आया है?

उत्तर- 1999


प्रश्न:- भारत के किस राज्य के वड़ा कोलम चावल को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- महाराष्ट्र


प्रश्न:- हाल ही में किस मंदिर के प्रसाद पंचामृत को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- दंडायुधपाणि मंदिर


प्रश्न:- भारत का जीआई टैग का स्लोगन क्या है?

उत्तर- अतुल्य भारत की अमूल्य निधि


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य के काले चावल (चक-हाओ) को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर- मणिपुर


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य की एडयूर मिर्च और कुट्टी अट्टूर आम को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर- केरल


प्रश्न:- हाल ही में भारत के किस राज्य की शाही लीची को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- बिहार


प्रश्न:- भारत का पहला उत्पाद कौन-सा था, जिसे 2004 में GI Tag प्रदान किया गया था?

उत्तर- दार्जिलिंग चाय


प्रश्न:- भारत के किस राज्य के रटौल आम को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य को गुच्छी मशरूम के लिए जी आई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर- जम्मू कश्मीर


प्रश्न:- हाल ही में कड़कनाथ मुर्गा को GI Tag प्रदान किया गया है, यह किस राज्य में पाया जाता है?

उत्तर- मध्य प्रदेश


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य की डिंडीगुल ताला एवं कांडगी साड़ी को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर- तमिलनाडु


प्रश्न:- भारत के किस राज्य की करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग और कल्लाकुरिचि लकड़ी की नक्काशी को जीआई टैग से सम्मानित किया गया है?

उत्तर- तमिलनाडु


प्रश्न:- किस राज्य की सिरसी सुपारी को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर- कर्नाटक


प्रश्न:- किस राज्य की कोल्हापुरी चप्पल को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- कर्नाटक और महाराष्ट्र


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य की कंधमाल हल्दी को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- उड़ीसा


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य की तेलिया रुमाल (Telia Rumal) को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- तेलंगाना


प्रश्न:- भारत के किस राज्य की सोजत मेहंदी  GI Tag प्रदान किया गया है?

उत्तर- राजस्थान


प्रश्न:- किस राज्य को 2021 में सबसे ज्यादा जीआई टैग प्रदान किए गए हैं?

उत्तर- कर्नाटक


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य की जुडिमा वाइन राइस को GI Tag दिया गया है?

उत्तर- असम


प्रश्न:- हाल ही में भारत के किस राज्य की सोहराई खोवर पेंटिंग को भौगोलिक संकेत दिया गया है?

उत्तर- झारखंड 


प्रश्न:- भारत के किस राज्य को मगही पान के लिए जीआई टैग प्रदान किया गया है?

उत्तर- बिहार


प्रश्न:- हाल ही में किस राज्य के चिन्नौर चावल को भौगोलिक संकेत प्रदान किया गया है?

उत्तर- मध्यप्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post