नमस्कार दोस्तों (Dear Friends),
स्वागत है आपका राजस्थान की नंबर वन एजूकेशन वेबसाइट AkashPal.com पर
राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं, शैक्षणिक समाचार व डेली अपडेट के लिए आप गूगल/क्रोम मे जाकर AkashPal.com सर्च कर सकते हो। यहां पर आपको सभी जानकारी मुफ्त मे प्रदान की जायेगी।
जैसा कि आप सभी जानते है हाल ही मे राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, साथ ही मे मुख्य परीक्षा के लिए भी पाठ्यक्रम जारी कर दिया है आज हम आपको RSMSSB VDO Mains Syllabus 2022 की जानकारी देंगे। नीचे दी गई लिंक से आप पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हो।
Rajasthan VDO Mains Syllabus 2022
चयन बोर्ड ने वीडियो भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा स्कीम ऑफ सिलेबस जारी कर दिया है पेपर में 200 अंकों के 160 सवाल होंगे और इसकी अवधि 3 घंटे की होगी इससे पहले बोर्ड ने 100 अंकों के पेपर में 120 सवाल और 2 घंटों की अवधि होने का कार्यक्रम जारी किया था। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंकों की कटौती की जाएगी इस बारे में बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया पूर्व में जारी परीक्षा स्कीम में संशोधन किया गया है।
• सिलेबस भर्ती मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी 30 अंकों और सामान अंग्रेजी के 20 अंकों के सवाल होंगे
• गणित के 40 अंक जबकि 10 अंक के समसामयिक और 10 अंक के सामान्य विज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।
• भूगोल प्राकृतिक संसाधन के 30 अंक राजस्थान संदर्भ में कृषि आर्थिक के 30 अंक और इतिहास संस्कृति के 30 अंक के प्रश्न होंगे।
• सभी प्रश्न बहुविकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
• किसी प्रश्न विशेष के गलत उत्तर के लिए परीक्षार्थी के प्राप्तांकों में से उस प्रश्न के पूर्णांंक का (1/3) एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
• परीक्षा में परीक्षार्थी को 3 घंटे का समय मिलेगा।
• प्रश्नों की संख्या 160 है जिसमें कुल अंक 200 होंगे।
1. भाषा ज्ञान (अंक:- 50)
➦ RSMSSB VDO Mains Hindi Syllabus 2022
i.) सामान्य हिंदी :- (अंक- 30)
संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची तथा विलोम शब्द, शब्द युग्म का अर्थभेद, एक वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द, शब्द-शुद्धि, वाक्य-शुद्धि, मुहावरें, लोकोक्तियां, पारिभाषिक शब्दावली।
➠Download VDO Mains Hindi Notes- Click Here
➦ RSMSSB VDO Mains English Syllabus 2022
(ii.) सामान्य अंग्रेजी :- (अंक- 20)
• Question based on grammer (Sr. Secondary exam. Level)
• Question (Multipurpose choice) based on paragraph.
➠Download VDO Mains English Notes- Click Here
2. गणित (अंक:- 40)
➦ RSMSSB VDO Mains Math Syllabus 2022
दशमूला एवं भिन्न, प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ - हानि, छूट, परिमित, समय एवं दूरी, अनुपात एवं समय, साझा, किश्तों में भुगतान, चक्रवृद्धि ब्याज, वृद्धि एवं हास दर, बहुपद के गुणनखंड, बहुपदों के महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य, दो चरो वाले रैखिक समीकरण, केंद्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, चतुर्भुज, वृत, चाप और उसके द्वारा अंतरित कोण, ज्यामिति रचनाएं।
➠Download VDO Mains Hindi Notes- Click Here
3. सामान्य ज्ञान (अंक:- 20)
➦ RSMSSB VDO Mains Gk Syllabus 2022
i.) समसामयिकी घटनाएं (अंक- 10)
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रमुख समसामयिकी मुद्दे एवं घटनाएं तथा उनसे संबंधित संगठन, संस्थाएं एवं व्यक्तित्व।
➠Download VDO Mains Gk Notes- Click Here
➦ RSMSSB VDO Mains Science Syllabus 2022
(ii.) सामान्य विज्ञान (अंक- 10)
सामान्य विज्ञान के वे प्रश्न जो दिन - प्रतिदिन के अनुभवों और विश्लेषणों पर आधारित होंं और जिनसे विज्ञान की समझ की परख होती हो। इन प्रश्नों में से ऐसे प्रश्न भी शामिल होंगे जिससे अभ्यर्थियों की इलेक्ट्रॉनिक्स, दूर - संचार, सेटेलाइट और उसी प्रकार के दूसरे मुद्दों पर ज्ञान की परख की जा सके।
➠Download VDO Mains Science Notes- Click Here
4. भूगोल और प्राकृतिक संसाधन (अंक:- 30)
➦ RSMSSB VDO Mains Geography Syllabus 2022
i.) संसार के व्यापक भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण स्थान, नदियां, पहाड़, महाद्वीप।
ii.) भारत का पर्यावरण व वन्यजीव, पारिस्थितिकी (इकोलॉजी)
iii.) राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य- मौसम, वनस्पति, मिट्टी के प्रकार, भगोली क्षेत्र, मानव संसाधन, जनसंख्या की समस्या, बेरोजगारी, गरीबी, अकाल व सूखा, बढ़ता हुआ रेगिस्तान, राजस्थान के प्राकृतिक - संसाधन व खान, वन, भूमि, पानी, पशु संपदा, वन्य जीव एवं वन संरक्षण, उर्जा समस्या की परंपरागत एवं गैर परंपरागत स्रोत।
➠Download VDO Mains Geography Notes- Click Here
5. राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक (अंक:- 30)
➦ RSMSSB VDO Mains Agriculture Syllabus 2022
राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसलें, कृषि आधारित उद्योग, वृहद सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, बंजर भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनाएं, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कच्ची सामग्री पर आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला, आदिवासी और उनकी अर्थव्यवस्था, विभिन्न आर्थिक योजनाएं, विकास संस्थाएं, सहकारी आंदोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं, संविधान के 73वें संविधान के अनुरूप पंचायती राज संस्थानों की भूमिका।
➠Download VDO Mains Agriculture Notes- Click Here
6. इतिहास और संस्कृति (अंक:- 30)
➦ RSMSSB VDO Mains History Syllabus 2022
भारतीय राजनैतिक व सांस्कृतिक इतिहास के लैंडमार्क, मुख्य स्मारक व साहित्यकार कार्य, पुनर्जागरण, राष्ट्रीय एकता व स्वतंत्रता के लिए संघर्ष।
राजस्थान के इतिहास और संस्कृति विशेष के संदर्भ में-
(i.) मध्यकालीन पृष्ठभूमि
(ii.) सामाजिक आर्थिक जीवन व संगठन
(iii.) स्वतंत्रता आंदोलन व राजनीतिक जागृति
(iv.) राजनीतिक एकता
(v.) बोलियां व साहित्य
(vi.) संगीत, नृत्य व नाटक
(vii.) धार्मिक विश्वास, लोक परंपरा, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता व लोक देवियां
(viii.) हस्तकला
(xi.) मेले व त्यौहार, रीति रिवाज, पोशाक, आभूषण, विशेषता आदिवासी व जनजाति के संदर्भ में।
➠Download VDO Mains History Notes- Click Here