UPSSSC Exam Calendar 2022


योगी सरकार ने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही सरकारी भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। 5 महीने में समूह 'ग' के 24,178 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं होंगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को इस का कैलेंडर जारी कर दिया। 8 मई से 18 सितंबर के बीच 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी इनमें 34 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक और पूर्ति निरीक्षक के 76 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। 12 मई तक ऑनलाइन व ऑफलाइन फीस जमा होगी। 19 मई तक आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। इसमें प्रवर वर्ग के सहायक 11, अवर वर्ग सहायक के 20 और पूर्ति निरीक्षक के 45 पद हैं।


➦ 100 अंकों की होगी अनुदेशक भर्ती परीक्षा

अनुदेशक भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया है 100 अंकों की परीक्षा में 60 अंक विषयगत ज्ञान के होंगे, जबकि 40 नंबर के सामान्य ज्ञान के सवाल आएंगे। विषय के 60 अंकों के सवालों में 5 अंक अंग्रेजी साक्षरता, 20 अंक आईटी साक्षरता, 10 अंक पर्यावरण, 20 अंक श्रम कल्याण कानून व 5 अंक गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़े सवालों के होंगे।


वीडियो भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द

ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर फिर परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं हुई है। हालांकि इसे भी कैलेंडर में रखा गया है। इन पदों के लिए 2016 में विज्ञापन निकला था और सितंबर 2018 में परीक्षा हुई थी परीक्षा में ओएमआर शीट की जांच के दौरान गड़बड़ी मिली। एसआईटी जांच में बड़े पैमाने पर धांधली मिलने के बाद पिछले साल मार्च में परीक्षा रद्द हो गई थी।


31 मई तक खाली पदों का ब्यौरा

सीएम योगी ने गुरुवार को सचिवालय प्रशासन व नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है सभी खाली पदों को भरे जाने हैं। इसलिए खाली पदों पर समय से नियुक्तियों के लिए अधियाचन का ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाए। अगले चयन वर्ष की सीधी भर्ती के लिए सभी विभाग 31 मई से पहले अधियाचन भेज दें।


परीक्षा कार्यक्रम


✔ हेल्थ वर्कर (महिला) मुख्य परीक्षा

• पद- 9,212

• परीक्षा तिथि- 08 मई, 2022


 मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग

• पद- 16

• परीक्षा तिथि- 22 मई, 2022


 सहायक सांख्यिकी व शोध अधिकारी

• पद- 904

• परीक्षा तिथि- 22 मई, 2022


 राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा

• पद- 8,085

• परीक्षा तिथि- 19 जून, 2022


 सम्मिलित प्रवर/अवर, पूर्ति निरीक्षक

• पद- 76

• परीक्षा तिथि- 29 जून, 2022


 सहायक बोरिंग टेक्निशियन

• पद- 486

• परीक्षा तिथि- 03 जुलाई, 2022


 अनुदेशक मुख्य परीक्षा

• पद- 2,504

• परीक्षा तिथि- 17 जुलाई, 2022


सम्मिलित तकनीक सेवा

• पद- 292

• परीक्षा तिथि- 07 अगस्त, 2022


 वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक

• पद- 655

• परीक्षा तिथि- 21 अगस्त, 2022


18 सितंबर को होगी पीईटी

समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए अनिवार्य प्रारंभिक पात्रता परीक्षा इस बार 18 सितंबर को होगी। पिछले बार 21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार 30 से 35 अभ्यर्थियों के आवेदन की उम्मीद है।

Post a Comment

أحدث أقدم