UPSSSC Van Daroga Syllabus in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको UPSSSC Van Daroga Syllabus 2022 in Hindi के बारे मे जानकारी देंगे। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर UPSSSC Van Daroga Notification 2022  जारी किया गया है जिसमें कुल 709 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएट पास है। 

UPSSSC Van Daroga Syllabus 2022 in Hindi, UPSSSC Van Daroga Exam Date, UPSSSC Van Daroga Question Paper 2019, UPSSSC Van Daroga Book Download, UPSSSC Forest Inspector Syllabus


दोस्तों यदि आप वन दरोगा परीक्षा का ऑफिशियल सैलेब्स पढोगे तो आप को कुछ समझ नहीं आयेगा क्योंकि उसमें आधे से ज्यादा कठिन भाषा का प्रयोग किया गया है जिनका आपसे कोई लेना देना नही है। फिर भी आप ऑफिशियल सैलेब्स नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हो। ऑफिशियल सैलेब्स आपके मस्तिष्क के ऊपर से निकल जायेगा। इसलिए आज हम आपको UPSSSC Van Daroga Syllabus PDF बिल्कुल सरल शब्दों में बतायेंगे–

>> UPSSSC Van Daroga Syllabus PDF Download- Click Here


UPSSSC Van Daroga Exam Pattern

यूपी फारेस्ट इंस्पेक्टर की परीक्षा में कुल 100प्रश्न पूछे जा सकते है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा अर्थात प्रश्न पत्र का कुल पूर्णांक 100 अंक का होगा। इस परीक्षा में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान/सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित व तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और उत्तर प्रदेश वन दरोगा की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में ली जायेगी। 

UPSSSC Junior Assistant Exam Pattern

Subject
Total Question
General Hindi
20
General Math
20
General Science
20
Reasoning
 20
General Knowledge
20


Note:- दोस्तों वन दरोगा का ऑफिशियल सैलेब्स अभी जारी नहीं किया गया है यह सैलेब्स पिछले भर्ती पर आधारित हैं। जैसे ही ऑफिशियल सैलेब्स अपडेट होगा सबसे पहले आपको AkashPal.com पर पीडीएफ मिल जायेंगे।


UPSSSC Van Daroga Syllabus 2022

यूपीएसएसएससी वन दरोगा परीक्षा का प्रश्नपत्र चार भागों में हो सकता है– सामान्य ज्ञान- सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित व तार्किक क्षमता। वन दरोगा भर्ती में अभ्यर्थियों को 100 प्रश्नों को 1.5 घंटे में हल करना पड सकता हैं। दिव्यांग अभ्यर्थी को समय मे छूट दी जाती हैं। वन दरोगा भर्ती प्रक्रिया में दो चरण होते हैं प्रथम चरण में लिखित परीक्षा ली जाती हैं इसके बाद क्वालीफाई अभ्यर्थियों को शारीरीक परीक्षा के लिए बुलाया जाता हैं तत्पश्चात डीवी और जॉइनिंग दी जाती हैं।



UPSSSC Van Daroga Hindi Syllabus

वन दरोगा की परीक्षा में सामान्य हिन्दी के भाग से कुल 20 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न, 1 अंक का होगा। ऑफिशियल सैलेब्स निम्नलिखित है–

• अपठित गद्यांश का संक्षेपण, उससे संबंधित प्रश्न, रेखांकित अंशों की व्याख्या एवं उसका उपयुक्त शीर्षक।

• शासकीय, अर्द्धशासकीय, वैयक्तिक तथा व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को संबोधित पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना और परिपत्र संबंधी प्रश्न।

• वर्ण एवं ध्वनि विचार : उच्चारण, लेखन, स्वर, व्यंजन, मात्रा-पहचान और प्रयोग, ध्वनियों का वर्गीकरण।

• शब्द रचना : संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय

• शब्द प्रकार : (क) तत्सम, अर्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज।

(ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (क्रिया विशेषण, संबधंबोधक, विस्मयबोधक) निपात।

• शब्द ज्ञान : पर्यायवाची, विलोम शब्द, युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, संबधवाची शब्दावली, शब्द शुद्धि।

• व्याकरणिक कोटियां : परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल,  वृत्ति, पक्ष, वाच्य।

• वाक्य रचना, वाक्य के प्रकार ( सरल, संयुक्त, मिश्र) वाक्य शुद्धि।

• विराम चिन्हों का प्रयोग।

• मुहावरे/लोकोक्तियां।

• अनुवाद : समतुल्य शब्द चयन, वाक्यांशों का अर्थ।

• उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियां तथा हिंदी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियां।

• हिंदी से अंग्रेजी तथा अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद।

• हिंदी भाषा/हिंदी साहित्य का सामान्य ज्ञान

Download UPSSSC Van Daroga Hindi Notes- Click Here



UPSSSC Van Daroga Reasoning Syllabus

वन दरोगा की परीक्षा में तार्किक क्षमता के भाग से कुल 25 प्रश्न पूछे जा सकते है। प्रत्येक प्रश्न, 1 अंक का होगा। अनुमानित सैलेब्स निम्नलिखित है–

• संबंध/समानता परीक्षण 

• श्रंखला परीक्षण

• भिन्नता

• कोडिंग/डिकोडिंग 

• दिशा ज्ञान 

• रक्त संबंध 

• वर्णमाला परीक्षण 

• घड़ी/कैलेंडर/समय क्रम 

• वेन आरेख 

• गणितीय योग्यता

• क्रम व्यवस्था 

• खाली स्थान 

• अवधारणा 

• अंकगणितीय तर्क 

• संख्या श्रंखला 

• प्रतीक 

• आकृति विभाजन 

• शब्द निर्माण 

• दर्पण/जल प्रतिबिंब 

• पासा 

• न्याय निगमन 

• पहेली परीक्षण

Download UPSSSC Van Daroga Reasoning Notes- Click Here



UPSSSC Van Daroga GK Syllabus

वन दरोगा की परीक्षा में सामान्य ज्ञान के भाग से कुल 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न, 01 अंक का होगा। अनुमानित सैलेब्स निम्नलिखित है–

• कंप्यूटर ज्ञान– कंप्यूटर का परिचय, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर नेटवर्क, इंटरनेट एवं ईमेल।

•  उत्तर प्रदेश पर आधारित विशिष्ट प्रश्न– शिक्षा, संस्कृति, कृषि, जनसंख्या, व्यापार एवं वाणिज्य, उद्योग, सामाजिक प्रथाएं, ललित कला, लोक कलाएं (गायन, संगीत नाटक, आदि विधाओं की सामान्य जानकारी) आदि।

• अन्तर्वैयक्तिक क्षमता जिसमें संप्रेषण कौशल, निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान भी समाहित होगा। 

• सामान्य मानव व्यवहार– अनुशासन, नैतिकता, नेतृत्व, महिलाओं का सशक्तिकरण।

• भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन– भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की सामान्य जानकारी। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारपरक जानकारी अपेक्षित है।

• भारत एवं विश्व भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल– भारत के भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी अपेक्षित होगी।

• भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायतीराज, लोकनीति एवं अधिकारिता मुद्दे आदि-भारतीय राजनीति एवं शासन के अंतर्गत देश के संविधान, पंचायतीराज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे।

• भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास एवं गांधी विचारधारा- अभ्यर्थियों के जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण से संबंधित समस्याओं एवं पारस्परिक संबंध, भारतीय आर्थिक नीति एवं भारतीय संस्कृति के व्यापक स्वरूप के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। बैंकिंग, बहीलेखन तथा लेखाशास्त्र आदि से संबंधी प्रश्न होंगे।

• राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं– इसमें खेलकूद के प्रश्न भी शामिल सम्मिलित होंगे। 

• भारतीय कृषि– भारत में कृषि, कृषि उत्पाद एवं उसके विपणन के संबंध में सामान्य जानकारी की अपेक्षा अभ्यार्थियों से होगी।

Download UPSSSC Van Daroga Gk Notes- Click Here



UPSSSC Van Daroga Science Syllabus

वन दरोगा की परीक्षा में सामान्य विज्ञान के भाग से कुल 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न, 01 अंक का होगा। अनुमानित सैलेब्स निम्नलिखित है–


• भौतिक विज्ञान 
• रसायन विज्ञान 
• जंतु एवं वनस्पति विज्ञान 
• कंप्यूटर 
• विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
• पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी


UPSSSC Van Daroga Maths Syllabus

वन दरोगा की परीक्षा में सामान्य गणित के भाग से कुल 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न, 01 अंक का होगा। अनुमानित सैलेब्स निम्नलिखित है–

• संख्या पद्धति 
• सरलीकरण 
• प्रतिशतता 
• आयु संबंधी प्रश्न 
• अनुपात एवं समानुपात 
• साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज 
• साझा 
• लाभ और हानि 
• बट्टा 
• LCM & HCF
• समय तथा दूरी 
• रेल संबंधित प्रश्न 
• नाव तथा धारा 
• समय और कार्य 
• पाइप तथा टंकी 
• बीजगणित
• संख्या श्रेणी 
• दशमलव/भिन्नें
• घात, घातांक एवं करणी 
• क्षेत्रमिति 
• मिश्रण 
• घडी संबंधित प्रश्न 
• औसत 
• ज्यामिति
• त्रिकोणमिति
• वेन-आरेख 
• समंकों का विश्लेषण 
• विविध




धन्यवाद दोस्तों, अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आता है तो अपने सभी दोस्तों के पास शेयर कीजिएगा। इसके अलावा डेली अपडेट्स प्राप्त करने के लिए हमारा चैनल अवश्य जॉइन करें।

• WhatsApp Group Join- Click Here

• Telegram Channel Join- Click Here

Post a Comment

Previous Post Next Post