RSMSSB Lab Assistant Syllabus 2022 [**राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस २०२२]

नमस्कार दोस्तों (Dear Friends), 

स्वागत है आपका राजस्थान की नंबर वन एजूकेशन वेबसाइट AkashPal.com पर, यहाँ पर राजस्थान की सभी सरकारी नौकरी से संबंधित सूचना सबसे पहले प्राप्त हो जायेंगी।


हाल ही मे RSMSSB की ओर से 17 मार्च, 2022 को राजस्थान प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट) के 1012 पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया है जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से 17 अप्रैल को निर्धारित की गई हैं जबकि Lab Assistant Exam Date जून के अंतिम सप्ताह बताई गई है। आज हम आपको Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2022 के बारे मे विस्तार से जानकारी देंगे।

राजस्थान लैब असिस्टेंट की परीक्षा मे 300 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दो भाग मे होता है राजस्थान सामान्य ज्ञान (राजस्थान इतिहास व राजस्थान भूगोल) तथा सामान्य विज्ञान (भौतिक, जीव, रसायन)। राजस्थान लैब असिस्टेंट की परीक्षा एक प्रकार से सीधी भर्ती होती हैं इस परीक्षा मे 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होती हैं। 


Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern

राजस्थान लैब असिस्टेंट 2022 परीक्षा का पैटर्न आप नीचे दी गई तालिका से आसानी से समझ सकते हो। प्रथम भाग से 100 प्रश्न जबकि द्वितीय भाग से 200 प्रश्न पूछे जाते है। संपूर्ण सिलेबस विस्तार से नीचे पोस्ट मे समझाया गया है–

Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern

विषय (Subject)

अंक (Marks)

समय (Time)

राजस्थान इतिहास

50

03 घंटे

राजस्थान भूगोल

50

जीव विज्ञान

75

भौतिक विज्ञान

50

रसायन विज्ञान

75



Rajasthan Lab Assistant Syllabus :: राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस 2022

राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा का ऑफिशियल सिलेबस की आज हम आपको जानकारी देंगे इससे पहले यह परीक्षा वर्ष 2018 व 2016 मे बोर्ड की ओर से आयोजित हो चुकी हैं। इस भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू हो चुके है 12वीं पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

>> Rajasthan Lab Assistant Apply Online- Click Here

>> Raj Lab Assistant Syllabus PDF Download- Click Here

>> Raj Lab Assistant Previous Year Paper- Click Here

>> Raj Lab Assistant Study Material- Click Here


RSMSSB Lab Assistant Syllabus 2022: Rajasthan History

राजस्थान लैब असिस्टेंट 2022 की परीक्षा मे राजस्थान इतिहास से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। आयोग की ओर से टॉपिक निर्धारित कर दिये गए है जिनमें से परीक्षा मे प्रश्न पूछे जायेंगे। लैब असिस्टेंट की परीक्षा मे 40% अंक न्यूनतम उत्तीर्णता है। प्रश्नपत्र मे राजस्थान इतिहास के कुल 50 प्रश्न मे से 20 प्रश्न सही होना आवश्यक है। इस परीक्षा मे 1/3 की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है आइए जानते है राजस्थान प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा मे राजस्थान इतिहास से कौन-कौन से टॉपिक पूछें जाएंगे–


1. राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्त्रोत 

2. राजस्थान के प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताएं

3. राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां

4. मुगल राजपूत संबंध 

5. स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं

6. महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाएं

7. राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताएं 

8. राजस्थान के प्रमुख चित्रकलाएं, शैलियां एवं हस्तशिल्प 

9. राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां

10. मेले, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण 

11. राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत

12. महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल 

13. राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व 

14. राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां, 1857 का जन आंदोलन

15.  कृषक एवं जन-जाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन 

16. राजस्थान का एकीकरण 

17. राजस्थान का राजनीतिक जन जागरण एवं विकास महिलाओं के विशेष संदर्भ में

Download Rajasthan History Notes- Click Here


RSMSSB Lab Assistant Syllabus 2022: Rajasthan Geography

राजस्थान लैब असिस्टेंट 2022 की परीक्षा मे राजस्थान भूगोल से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। आयोग की ओर से टॉपिक निर्धारित कर दिये गए है जिनमें से परीक्षा मे प्रश्न पूछे जायेंगे। लैब असिस्टेंट की परीक्षा मे 40% अंक न्यूनतम उत्तीर्णता है। प्रश्नपत्र मे राजस्थान भूगोल के कुल 50 प्रश्न मे से 20 प्रश्न सही होना आवश्यक है। इस परीक्षा मे 1/3 की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है आइए जानते है राजस्थान प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा मे राजस्थान भूगोल से कौन-कौन से टॉपिक पूछें जाएंगे–


1. स्थिति एवं विस्तार 

2. मुख्य भौतिक विभाग:- मरुस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश 

3. अपवाह तंत्र 

4. जलवायु 

5. मृदा 

6. प्राकृतिक वनस्पति 

7. वन एवं वन्य जीव संरक्षण 

8. पर्यावरणीय एवं परिस्थितिकीय मुद्दे 

9. मरुस्थलीकरण 

10. कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें

11. पशुधन 

12. बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं 

13. सिंचाई परियोजनाएं 

14. जल संरक्षण 

15. परिवहन 

16. खनिज संपदाएं

Download Rajasthan Geography Notes- Click Here


RSMSSB Lab Assistant Syllabus 2022: Biology

राजस्थान लैब असिस्टेंट 2022 की परीक्षा मे जीव विज्ञान से संबंधित 75 प्रश्न पूछे जायेंगे। आयोग की ओर से टॉपिक निर्धारित कर दिये गए है जिनमें से परीक्षा मे प्रश्न पूछे जायेंगे। लैब असिस्टेंट की परीक्षा मे 40% अंक न्यूनतम उत्तीर्णता है। प्रश्नपत्र मे राजस्थान इतिहास के कुल 75 प्रश्न मे से 30 प्रश्न सही होना आवश्यक है। इस परीक्षा मे 1/3 की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है आइए जानते है राजस्थान प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा मे जीव विज्ञान से कौन-कौन से टॉपिक पूछें जाएंगे–


➠ Biology First Part

1. शैवाल, कवक, शैवाक (Lichen), ब्रायोफाइटा, टेरिडोफाइटा, अनावृत्त वक्त बीजी एवं आवृत बीजी पादपों के सामान्य लक्षण

2. आवृत्तबीजी पादपों की आकारिकी – मूल, स्तम्भ एवं पर्ण की संरचना एवं रूपांतरण। पुरुष एवं बीज की संरचना

3. पादप शरीर : उत्तक एवं उत्तक तंत्र। द्वितीयक वृद्धि

4. पादपकार्यिकी : परासरण, जल अवशोषण, रसारोहण, वाष्पोत्सर्जन, प्रकाश-संश्लेषण, श्वसन, पादप वृद्धि एवं गतियां।

5. पर्यावरण अध्ययन : पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना एवं प्रकार, ऊर्जा प्रवाह, जैव भू-रसायनिक चक्र, पारिस्थितिकी अनुकूलन, पर्यावरण प्रदूषण, समष्टि पारिस्थितिकी, जैव विविधता। 

6. जैव प्रौद्योगिकी : सामान्य जानकारी, पुनर्योजित डीएनए तकनीक, ट्रांसजेनिक पादप एवं जंतु, नैतिक मुद्दे, कृषि एवं चिकित्सा क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग

7. पादपों का आर्थिक महत्व।

8. कोशिका : संरचना (असीम केंद्रकी एवं ससीम केंद्रकी), कोशिका सिद्धांत एवं कोशिका विभाजन।


➠ Biology Second Part

1. अनुवांशिकी : मेंडल के नियम, सामान्य शब्दावली, डीएनए एवं आरएनए की संरचना एवं वंशागति का आणविक आधार। गुणसूत्र की संरचना, मनुष्य में लिंग निर्धारण एवं अनुवांशिकी विकार।

2. जंतु जगत का वर्गीकरण : अंकशेरूकी का संघ तक तथा कशेरुकी का वर्ग तक वर्गीकरण।

3. मानव में पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन : प्रोटीन, शर्करा, वसा, विटामिन एवं पाचक एंजाइम, गैसों का विनियम, ऑक्सी व अनॉक्सी श्वसन, क्रेब चक्र, ग्लाइकोलाइसिस, उत्सर्जी पदार्थ, वृक्क की संरचना एवं कार्यिकी।

4. मानव में परिसंचरण तंत्र एवं अंतः स्रावी तंत्र : ह्रदय की संरचना, रक्त का संगठन, रक्त समूह, रक्त का थक्का जमना, लसिका ग्रंथियां, एंटीजन एवं एंटीबॉडीज। अंतः स्रावी ग्रंथियां एवं उनके हार्मोन

5. मानव तंत्रिका तंत्र : मस्तिष्क, आंख, कान की संरचना, न्यूरॉन की संरचना, तंत्रिका संवेग।

6. पेशीय तंत्र : पेशियों के प्रकार एवं पेशीय संकुचन।

7. मानव में जनन तंत्र एवं मानव रोग : संरचना, जनन स्वास्थ्य। मानव में जीवाणु वायरस, प्रोटोजोआ, कवक तथा हेल्मिन्थ जनित रोग।

8. जैव विकास : जंतुओं का आर्थिक महत्व।

Download Biology Notes- Click Here


RSMSSB Lab Assistant Syllabus 2022: Physics

राजस्थान लैब असिस्टेंट 2022 की परीक्षा मे भौतिक विज्ञान से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। आयोग की ओर से टॉपिक निर्धारित कर दिये गए है जिनमें से परीक्षा मे प्रश्न पूछे जायेंगे। लैब असिस्टेंट की परीक्षा मे 40% अंक न्यूनतम उत्तीर्णता है। प्रश्नपत्र मे भौतिक विज्ञान के कुल 50 प्रश्न मे से 20 प्रश्न सही होना आवश्यक है। इस परीक्षा मे 1/3 की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है आइए जानते है राजस्थान प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा मे भौतिक विज्ञान से कौन-कौन से टॉपिक पूछें जाएंगे–


1. दृढ़-पिंड गतिकी : बल आघूर्ण, कोणीय संवेग-संरक्षण, सरल ज्यामितीय वस्तुओं का जड़त्व-आघूर्ण 

2. ऊष्मागतिकी : ऊष्मागतिकी का प्रथम एवं द्वितीय नियम, ऊष्मा-इंजन एवं प्रशीतक।

3. दोलन : सरल आवर्त गति और उसके उदाहरण, अनुनाद। 

4. तरंगे : तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत, डॉप्लर प्रभाव।

5. स्थिर वैद्युतिकी : कूलाम का नियम, विद्युत क्षेत्र, गाउस का नियम व उसके अनुप्रयोग।

6. विद्युत धारा : किरचॉफ के नियम, व्हीटस्टोन-सेतु, मीटर सेतु, विभवमापी।

7. प्रकाशिकी : सूक्ष्म दर्शी एवं दूरदर्शी, व्यतिकरण, विवर्तन एवं ध्रुवण, ध्रुवणमापी।

8. परमाणु : हाइड्रोजन परमाणु का बोर मॉडल

9. नाभिक : द्रव्यमान क्षति, नाभिकीय, बंधन ऊर्जा, नाभिकीय विखंडन एवं संलयन।

10. अर्ध-चालक इलेक्ट्रॉनिकी, pn संधि, ट्रांजिस्टर, तर्क-द्वार, डायोड दिष्टकारी के रूप में, जीनर डायोड

Download Physics Notes- Click Here


RSMSSB Lab Assistant Syllabus 2022: Chemistry

राजस्थान लैब असिस्टेंट 2022 की परीक्षा मे रसायन विज्ञान से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। आयोग की ओर से टॉपिक निर्धारित कर दिये गए है जिनमें से परीक्षा मे प्रश्न पूछे जायेंगे। लैब असिस्टेंट की परीक्षा मे 40% अंक न्यूनतम उत्तीर्णता है। प्रश्नपत्र मे रसायन विज्ञान के कुल 50 प्रश्न मे से 20 प्रश्न सही होना आवश्यक है। इस परीक्षा मे 1/3 की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है आइए जानते है राजस्थान प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा मे रसायन विज्ञान से कौन-कौन से टॉपिक पूछें जाएंगे–


ईकाई- 1. आवर्त सारणी एवं परमाणु गुणधर्म

• परमाणु के मूलभूत कण (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन)

• रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल 

• क्वांटम संख्या 

• पाउली का अपवर्जन सिद्धांत

• आफबो सिद्धांत 

• कक्षकों के प्रकार (s, p, d, f), कक्षकों की आकृति

• हुंड का नियम 

• आधुनिक आवर्त सारणी 

• परमाणु गुण धर्मों में परिवर्तन (आकर, आयनन-विभव, इलेक्ट्रॉन-बंधुता, विद्युत ऋणता)


ईकाई- 2. S-ब्लॉक एवं p-ब्लॉक तत्व

• सामान्य परिचय

• इलेक्ट्रोनीय विन्यास

• प्राप्ति 

• ऑक्सीकरण अवस्था 

• भौतिक व रासायनिक गुणों में प्रवृत्तियां 

• अक्रिय युग्म प्रभाव।


ईकाई- 3. रासायनिक साम्य 

• साम्य की प्रभावित करने वाले कारक

• उत्क्रमणीय व अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं

• रासायनिक साम्य के नियम 

• ली-शाताल्ये का सिद्धांत


ईकाई- 4. आयनिक साम्य 

• अम्ल क्षार साम्य

• pH मान

• सम आयन प्रभाव

• बफर विलियन 

• अम्ल क्षार अनुमापन 

 

ईकाई- 5. गैसीय अवस्था

• गुणधर्म 

• बॉयल का नियम 

• चार्ल्स का नियम 

• आवोगाद्रो का नियम

• डाल्टन का नियम 

• आदर्श गैस समीकरण 

• ग्राहम का विसरण नियम 

• गैसों का अणुगति सिद्धांत 


ईकाई- 6. द्रव अवस्था

• द्रवों के गुणधर्म

• वाष्प दाब

• पृष्ठ तनाव

• श्यानता


ईकाई- 7. ठोस अवस्था 

• ठोस के गुणधर्म

• ठोस का वर्गीकरण 

• इकाई कोशिका व उनके प्रकार

• क्रिस्टल संकुलन 

• सामान्य आयनिक यौगिकों की संरचना 

• क्रिस्टलों में त्रुटियां (फ्रेंकल, शॉर्टकी।


ईकाई- 8. विलियन 

• विलेय, विलायक व विलियन 

• विलयन की सांद्रता (मोलरता, नार्मलता, फॉर्मलता, मोललता, मोल, भिन्न, भार, प्रतिशत) 

• विलयनों के प्रकार (गैसीय विलयन, द्रव विलयन, ठोस विलयन)

• राऊल का नियम 

• आदर्श व अनादर्श विलयन

• विलयन के अणुसंख्यक गुणधर्म


ईकाई- 9. कार्बनिक यौगिकों का नामकरण व सामान्य गुणधर्म

• नामकरण के IUPAC नियम 

• अभिक्रियाओं के प्रकार ( प्रतिस्थापन योगात्मक विलोपन)

• इलेक्ट्रॉनस्नेही, नाभिक स्नेही

• प्रेरण प्रभाव, इलेक्ट्रोमरी प्रभाव 

• अनुनाद, अतिसंयुग्मन, त्रिविम प्रभाव

• समावयता (संरचनात्मक व त्रिविम)


ईकाई- 10. हाइड्रोकार्बन

• हाइड्रोकार्बन की परिभाषा व प्रकार (एल्केन, एल्कीन, एल्काइन, एरिन)

• हाइड्रोकार्बनों का विरचन 

• भौतिक गुणधर्म 

• रसायनिक गुणधर्म


Download Chemistry Notes- Click Here


राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप हमारे वाट्सएप ग्रुप जॉइन कर सकते हो।

Lab Assistant Exam WhatsApp Group Join

https://chat.whatsapp.com/GLELU8JJ6dJ5ASsZFb4ms5


RSMSSB Lab Assistant Rajasthan History Syllabus, RSMSSB Lab Assistant Rajasthan Geography Syllabus, RSMSSB Lab Assistant Rajasthan History Syllabus, Rajasthan Laboratory Assistant Syllabus 2022, RSMSSB Laboratory Assistant 2022 Syllabus, RSMSSB Prayogshala Sahayak Syllabus, RSMSSB Lab Assistant Syllabus in Hindi, राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस डाउनलोड


राजस्थान की सभी परीक्षाओं की जानकारी व स्टडीज मैटेरियल डाउनलोड करने के लिए हमारा वाट्सअप ग्रुप जॉइन कर लीजिए।

Rajasthan All Exam Latest Notification Join Now
Click Here - 


दोस्तों उम्मीद है कि राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का सिलेबस आप समझ गये होंगे परीक्षा पैटर्न अनुसार आप आगामी परीक्षा की रणनीति बना सकते हो 

Post a Comment

Previous Post Next Post